बड़हलगंज: उपनगर के ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे पर अतिक्रमण मुक्ति के लिए सोमवार को तहसीलदार व पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में नगर पंचायत का बुलडोजर चलाया गया।
आपको बता दें कि मंदिर के पीछे स्थित पोखरा काफी ऐतिहासिक और पुराना है, जहां पर आसपास के लोगों ने पोखरे में कूड़ा कचरा डालने के साथ ही उसपर कब्जा कर रखा था। मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण व अतिक्रमण मुक्ति की आवाज लंबे समय से उठती आई है। कुछ दिन पूर्व शासन के निर्देश के बाद लेखपाल ने अतिक्रमण कर रखें कुल बारह लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। अतिक्रमण न हटाए जाने के बाद सोमवार को तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व विभाग व नगर पंचायत बड़हलगंज के टीम ने बुलडोजर चलाकर बनाए गए घरों आदि को गिरा दिया। बुलडोजर चलने को लेकर आस पास के लोगों में अफरा तफरी मची रही।






