27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बोले, ‘आतंकियों का समर्थन करने वाली सपा बन जाएगी समाप्त पार्टी’

न्यूज़ डेस्क: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर सपा मुखिया के अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है. ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी पर बयान को लेकर गुरूवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है. ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी.

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से गहरा रिश्ता है. उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे. गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है. मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं. अखिलेश यादव को जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपित पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. वह पूर्व सीएम हैं, हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया. उनका बयान निंदनीय है.

दरअसल अखिलेश यादव ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी के बारे में सवाल पूछने पर जवाब दिया था कि भाजपा के लोग किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करते हैं. अहमद मुर्तजा के पिता का कहना है कि उसे मानसिक बीमारियां हैं. हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके बाद केषव मौर्या ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी जांच और तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी तय करेगी, परंतु मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ने अखिलेश यादव का बयान जनता की सुरक्षा का मजाक बनाना है, आतंकवादी,अपराधी कौन है यह सपा नहीं तय करेगी. सपा मतलब अपराध आतंक का साथ.

गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा बेवजह किसी भी बात को तूल देती है. उन्होंने हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी. अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था कि उनके (आरोपित मुर्तजा अब्बासी) के पिता ने कहा कि वह मनोरोग से पीड़ित है. मुझे लगता है कि हमें उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

भाजपा तो एक ऐसी पार्टी है जो स्थिति को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है. बीते रविवार देर शाम 30 वर्षीय अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानलेवा हमले की घटना को आतंकी साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से बरामद लैपटॉप व मोबाइल फोन से जो दस्तावेज बरामद हुआ हैं, उससे आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win