30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

सोनिया से मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने की आजाद की तारीफ, बोले- पार्टी बचाने के लिए एकजुटता जरूरी

न्यूज़ डेस्क: विधानसभा चुनाव के दौरान पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में आतंरिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बगावती नेताओं का समूह जी-23 पांच राज्यों में मिली हार के पीछे पार्टी नेतृत्व की कमजोर रणनीति को जिम्मेदार ठहरा रहा है. बागी नेता पार्टी में आमूल परिर्तन पर आमादा हैं. वहीं, गांधी परिवार के करीबी उनका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. जी-23 का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद ने अभी हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी की एकजुटता और 2024 के लोकसभा चुनाव पर बातचीत की. उनकी इस मुलाकात के बाद राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़ने ने उनकी तारीफ की है.

मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गुलाम नबी आजाद सालों से पार्टी में हैं. वे सब कुछ जानते हैं. उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की. उन्होंने पार्टी को साथ रखने की बात कही है. यह एक अच्छा संकेत है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं, यह एक स्वागत योग्य कदम है.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के कमजोर होने के लिए अकेले गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. इसके लिए हम सब कांग्रेसी नेता जिम्मेदार हैं. खड़गे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी ज्यादातर लोगों ने यही बात मानी थी.

बता दें कि शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने जी-23 के नेताओं से बैठक के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद आजाद ने कहा कि उनकी सोनिया गांधी से आने वाले चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. पार्टी अध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के वक्त तय हो जाएगा कि कौन पार्टी अध्यक्ष होगा. उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे सभी ने एकमत से खारिज कर दिया था.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win