29.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

भारत में बुलेट ट्रेन की संभावना को लेकर आमने-सामने टीएमसी और रेल मंत्री, लोक सभा में जमकर हुआ हंगामा

न्यूज़ डेस्क: भारत की मिट्टी में बुलेट ट्रेन चल पाना संभव है या नहीं, इस सवाल को लेकर बुधवार को लोक सभा में जमकर हंगामा हुआ. तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता और वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच भारत में बुलेट ट्रेन चलने की संभावना को लेकर तीखी बहस हुई.

केंद्रीय बजट के तहत 2022-23 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मां-माटी-मानुष की बात करने वाले लोगों को अपनी मां-माटी पर ही भरोसा नहीं है और ये कह रहे हैं कि भारत की मिट्टी में बुलेट ट्रेन चलाने की क्षमता ही नहीं है.

रेल मंत्री के यह कहते ही तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, कल्याण बनर्जी सहित कई अन्य दलों के सांसदों ने भी खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया. सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और भाजपा के कई सांसदों ने भी खड़े होकर तृणमूल कांग्रेस सांसदों के रवैये का विरोध करना शुरू कर दिया.

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सबको मर्यादा में रहने की हिदायत देते हुए हंगामा शांत किया. रेल मंत्री के जवाब के बाद अपनी पार्टी के सांसद नुसरत जहां के वक्तव्य का बचाव करते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वो रेलवे कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने दुनिया के कई देशों और भारत के रेलवे को गहराई से समझा है और इस आधार पर उनका मानना है कि भारत की मिट्टी में जापान की तरह बुलेट ट्रेन नहीं चल सकती है. उन्होंने कहा कि भारत में फास्ट स्पीड ट्रेन ही चल सकती है, बुलेट ट्रेन नहीं.

तृणमूल कांग्रेस सांसदों के हंगामे पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह शर्म की बात है कि कुछ लोगों को भारत की मिट्टी, भारत की क्षमता और भारतीय इंजीनियरों की क्षमता पर भरोसा नहीं है. उन्होने कहा कि आखिर कब तक हम विदेशों पर निर्भर रहेंगे.

वल्र्ड क्लास रेलवे स्टेशन को लेकर भी सुदीप बंदोपाध्याय और अश्विनी वैष्णव में बहस हुई. चर्चा का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win