30.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

पंजाब का एक-एक बच्चा बनेगा CM, केजरीवाल बोले- अब ईमानदार सरकार बनेगी

न्यूज़ डेस्क: पंजाब में बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। 16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में शक्ति प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ एक भव्य रोड शो किया। पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।

केजरीवाल ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। वहीं भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी।

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के नेतृत्व में 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। रोड शो निकाले जाने से पहले मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री नामित भगवंत मान ने रविवार को यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से यहां पहुंचने पर सीधे स्वर्ण मंदिर गए। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। पंजाब पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा की। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल अमृतसर के वाल्मीकि मंदिर भी पहुंचे थे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win