27.7 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने बताया, पंजाब के सीएम पद से अमरिंदर को कांग्रेस ने क्यों हटाया

न्यूज़ डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने एक चुनावी सभा में कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण गरीब लोगों को मुफ्त बिजली देना था। अमरिंदर सिंह इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैंने जब अमरिंदर सिंह से बिजली मुफ्त करने के लिए कहा तो उन्होंने यह कहा था कि कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। यही कारण था कि हमने कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटाया।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमने चरणजीत सिंह चन्नी को भी गरीबों को मुफ्त बिजली देने के लिए कहा। चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पर तुरंत काम किया और अब गरीबों को मुफ्त बिजली भी मिल रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस लगातार अमरिंदर सिंह पर बीजेपी के इशारे पर भी काम करने का आरोप लगा रही है। दूसरी ओर राहुल ने यह भी कहा कि पंजाब में सबसे ज़रुरी चीज़ शांति और भाईचारा है। इससे ज़रुरी चीज़ कुछ और है ही नहीं, जिस दिन यह गायब हो जाएगा उस दिन यहां ना ही रोज़गार मिलेगा, ना प्रगति होगी। पूरे प्रदेश का नुक़सान होगा। पंजाब को शांति और भाईचारे की रक्षा करनी है।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ऊपर कुछ नहीं बोल सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राजीव गांधी हमारे दोस्त थे। हमारे साथ पढ़ते थे। उनके बच्चों पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका भी बच्चे हैं। उनके पिता को 70 सालों से जानता हूं। अगर कोई सोचता है कि मैं उनके बच्चों पर हमले करूंगा तो ऐसा कुछ नहीं करने वाला। आपको बता दें कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी पार्टी बना चुके हैं और भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win