बड़हलगंज: नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने खैराबाद को 1-0 से हराकर 51 हजार नगदी के साथ चमचमाते ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। मैन आफ द सीरीज रहे गाजीपुर के खिलाड़ी इरफान को कमेटी ने बाइक प्रदान की।
सोमवार को नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच टाउन क्लब गाजीपुर व माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों में मुकाबला कांटे का रहा। दोनो टीमे जोर आजमाइश करती रही। खेल के 15वें मिनट मे गाजीपुर के खिलाड़ी अभय ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्री पूनम गुप्ता, चेयरमैन श्रीमती दुर्गा देवी, मानव सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहित किया। निर्णायक खुर्शीद आलम, अमीर खान व सगीर खान रहें, जबकि उद्द्घोषक की भूमिका मुन्ना शाही व वीरेंद्र कुमार ने निभाई। चेयरमैन प्रतिनिधि बीरु सोनकर/ श्रवण जायसवाल, अशोक जायसवाल, रविन्द्र सिंह उज्जैन व इम्तियाज अहमद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के जितेंद्र शाही, डॉ परमहंस सिंह, आजाद अहमद, कृष्णा मोदनवाल, चुन्नू, सरफराज, पप्पू, शिवप्रकाश यादव, युसूफ, रामनगीना आदि मौजूद रहे।






