न्यूज़ डेस्क: बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव जीत लिया है. बीजेपी की सरबजीत कौर अब नई मेयर बन गई है. सबसे बड़ी बात की चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी दूसरी नंबर की पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन मेयर पद पर उसका कब्जा हो गया. और सरबजीत कौर ने 14 पार्षदों के समर्थन से बाजी मार लिया. बीजेपी ने 14 वोट हासिल कर जीत पर मुहर लगा दी.
चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव में 28 वोट थे, जिसमें बीजेपी और आप 14-14 वोट हासिल किए थे. लेकिन आप का एक वोट खारिज कर दिया गया. जिसके बाद आप के हिस्से में 13 वोट ही आये. बीजेपी की जीत से नाराज आप पार्षद धरने पर बैठ गए हैं. वहीं आप के सदन में भी हंगाना कर दिया. जिसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई है.





