न्यूज़ डेस्क: कोलकाता में उद्योगपति गौतम अडाणी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुईहै। हल्दिया में निवेश पर बात हुई है। अडाणी ने कहा कि बंगाल में कारोबार की असीम संभावनाएं। बता दें कि बिजनेस टाइकून गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ‘नबन्ना’ राज्य सचिवालय में मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। बनर्जी से मुलाकात के बाद अडानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर खुशी हुई। विभिन्न निवेश परिदृश्यों और पश्चिम बंगाल की जबरदस्त संभावनाओं पर चर्चा की। मैं अप्रैल 2022 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। अडानी ममता के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ सचिवालय गए थे।मुख्यमंत्री के कक्ष में बैठक डेढ़ घंटे तक चली।
ये मुलाकात इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि ममता मुंबई में शरद पवार से मिलकर हाल में ही कोलकाता लौटी हैं। जहां इन्होंने यूपीए के अस्तित्व और राहुल के लीडरशिप पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस को आईना दिखाने की कोशश की। ममता और पीके के हमलों से तिलमिलाई कांग्रेस दीदी पर बीजेपी की बी टीम की तरह काम करने का आरोप लगा रही है। गौतम अडानी से ममता दीदी की मुलाकात ने कांग्रेस को पलटवार का मौका दे दिया।
ममता की देश के सबसे बड़े उद्योगपति से मुलाकात पर कांग्रेस को संदेह हो रहा है। दीदी और उनके चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर पर पलटवार का मौका दे दिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने दोनों की मुलाकात वाली तस्वीर को ट्विट करते हुए लिखा कि भाई पीके, कम से कम सेठ जी तो दूसरा ढूंढ लेते।







