बड़हलगंज: स्थानीय उपनगर के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला के दुसरे दिन गुरूवार को कलाकारों द्वारा भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार एडवोकेट ने किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गुरुवार की देर शाम राम बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर गोला रोड, मेन मार्केट, सोती चौराहा, लेटाघाट, संगम टाकीज होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। नगर वासियों ने बारात का जगह-जगह स्वागत किया और भगवान श्रीराम की आरती अतारी। उसके बाद पुनः रामलीला स्थल पहुंचकर रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार मोदनवाल, बब्लू राय, अभिषेक सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।





