29.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जांच बढ़ाने, अस्पताल की तैयारियों को मजबूत करने, कोविड-19 टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने और संक्रमण के प्रसार का मुकाबला करने के लिए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को घरेलू यात्रा में हाल में वृद्धि और विवाह, उत्सव समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने 29 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि सर्दियों के मौसम और कुछ राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के साथ, आईएलआई / एसएआरआई और श्वसन संबंधी लक्षणों की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।

देश में लगभग 49 दिनों के बाद कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 13,000 से अधिक नए मामले सामने आने और ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 961 होने के बाद पत्र जारी किया गया है। भूषण ने कहा कि यह देखा गया है कि कुछ राज्यों में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है और मामलों के दोगुने होने का समय कम हुआ है। दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में मामलों में अचानक और महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

Advt.

पत्र में कहा गया है, ‘‘इस मुद्दे पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि न तो संक्रमण बढ़े और न ही हम मामलों की देर से पता लगाने के कारण बढ़ी हुई मृत्यु दर की स्थिति तक पहुंच जाये।’’ गुजरात के लिए, पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि अहमदाबाद, राजकोट और सूरत जिलों में पिछले दो हफ्तों में मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है।

पत्र में कहा गया है कि झारखंड के रांची, कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी, हरियाणा के गुडग़ांव, तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे और नागपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी पिछले दो हफ्तों में मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि इसलिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को जांच बढ़ाने और सभी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी जाती है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win