34.2 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

आ गई तीसरी लहर? देश में कोरोना के आंकड़ों में उछाल, ओमिक्रॉन के कुल मामले 961

न्यूज़ डेस्क: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की फैलने की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. कर्नाटक में 5 जबकि पंजाब में एक मामला सामने आया है. जिसके बाद देश में अब ओमिक्रॉन के मामले 900 के पार चले गए हैं.

पंजाब में ओमिक्रॉन का पहला मामला

पंजाब में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है. जिसके बाद संक्रमण 22 राज्यों तक पहुंच चुका है. पंजाब में स्पेन से लौटा एक 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है. यह 4 दिसंबर को भारत लौटा था.

भारत में एक दिन में 13 हजार कोरोना मामले

भारत में कोरोना के आंकड़े अब फिर से डराने लगे हैं. आंकड़ों में उछाल देखी जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 13 हजार 154 नए COVID19 मामले दर्ज किए हैं. वहीं, दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है.

Advt.

मुंबई में 7 जनवरी तक धारा-144 लागू

मुंबई में आज यानी 30 दिसंबर से 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू करने के आदेश दे दिए गए हैं. नए साल के जश्न को लेकर सार्वजनिक जगहों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट औऱ क्लब समेत सभी सार्वजनिक तौर पर की जाने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी गई है.

टास्क फोर्स के सदस्य का बयान मुंबई में तीसरी लहर शुरू

ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली से मिल रहे हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के एक कोविड टास्क फोर्स के सदस्य ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इससे घबराने की बजाय सावधानी रखने की जरूरत है. सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन में यह साफ कहा गया है कि नए साल का जश्न लोग घर में रह कर ही मनाएं.

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की फैलने की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. बुधवार को कर्नाटक में 5 ओमिक्रॉन के मरीज मिले जबकि पंजाब में एक मामला सामने आया है. जिसके बाद देश में ओमिक्रॉन के मामले 900 के पार चले गए हैं. वहीं, नए साल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियों को सख्त कर दिया है. वहीं, दिल्ली और मुंबई में तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है. इन शहरों में रोजाना मामले डबल हो रहे हैं. कोरोना का ग्राफ दोगुने रफ्तार से बढ़ रहा है.

यूपी में 5 महीने बाद सबसे अधिक कोरोना केसेस

यूपी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. 24 घंटे में कोरोना के मामले 100 के पार हो गए हैं. बुधवार को 118 नए मामले मिले थे. जो बीते 5 महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक 25 मामले, गाजियाबाद में 13,मुरादाबाद में 11 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार अलर्ट मोड में है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win