26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

चाचा शिवपाल से मिलने पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश, परिवार के एकजुट होने के बने चुनावी समीकरण

न्यूज़ डेस्क: आखिरकार चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हो ही गई. गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच साल 2017 के बाद आमने-सामने बात हुई. इसी के साथ दोनों दलों के एकजुट होने के आसार बनते दिखते रहे हैं.

Poonam Advt.
Advt.

गुरुवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की चुनावी माहौल में अचानक ही सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के बीच गठबंधन के समीकरण बनने लगे. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अचानक ही चाचा शिवपाल के घर पहुंच गए. देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई. दरअसल, साल 2017 के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब दोनों नेता आमने-सामने आए थे. बंद कमरे में दोनों नेताओं ने काफी मुलाकात की. बाहर कयास लगते रहे.

Advt.

इस बहुप्रतिक्षित मुलाकात की खबर मिलते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता शिवपाल यादव के घर के बाहर और सपा के प्रदेश कार्यालय पर एकजुट होने लगे. सभी चाचा-भतीजे की इस मुलाकात के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा करते दिखे. वहीं, बंद कमरे में जो फैसले हो रहे हैं, उन्हें लेकर कयास जोरों पर है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया था. हालांकि, वर्तमान में ऐसा तो तय माना जा रहा है कि प्रदेश में सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहा जाने वाली समाजवादी पार्टी परिवार एक बार फिर एकजुट होने वाला है. साल 2016 में इसी माह के आस-पास चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया था. परिवार दो फाड़ होने के साथ ही पार्टी में भी अलगाव बन गया था.

इसके बाद से प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कई मंचों से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से गठबंधन करने की बात कही थी. भतीजे और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की ओर से कोई बयान न आने पर उनका दर्द भी छलका था. इसी क्रम में गुरुवार को अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच हुई इस मुलाकात ने यूपी चुनाव 2022 में कई नए चुनावी समीकरणों को अंजाम देना शुरू कर दिया है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win