न्यूज़ डेस्क: कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन के डर के बीच दिल्ली सरकार सख्ती बढ़ाते हुए एक बार फिर एक्शन में आ गई है। सरकार द्वारा मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और भीड़ जमा करने जैसे कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन के 7778 मामलों में वीरवार व शुक्रवार को 1.54 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया और 163 एफआईआर दर्ज की गई। सरकार की टीमों ने शनिवार को इसमें और तेजी लाते हुए 4363 लोगों का चालान काटा और 8435000 रूपए जुर्माना वसूला।

इसके साथ ही राजस्व विभाग की प्रवर्तन टीमों ने बड़ी सभाओं और रेस्तरां,होटल, बाजारों और ऐसे अन्य स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया है।






