27.2 C
Noida
Sunday, May 31, 2026

Download App

DRI ने मोल्टेन मेटल ऑपरेशन चला दिल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किए 85 किलो सोना

न्यूज़ डेस्क: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक खुफिया ऑपरेशन चला हांगकांग से एक एयर कार्गो के माध्यम से तस्करी कर मंगवाए गए सोने की बड़ी पकड़ी है। यह सोना ट्रांसफार्मर में उपयोग ईआई प्लेट्स के रुप में मंगवाया गया था।

Advt.

मोल्टेन मेटल कोड नाम से चलाए गए इस खुफिया ऑपरेशन में चार विदेशी नागरिक जिसमें दक्षिण कोरिया के दो, चीन व ताइवान एक एक नागरिक शामिल है को गिरफ्तार किया है, जो यह खेप मंगवा रहे थे। इन लोगों ने छतरपुर में एक फार्म हाउस किराये पर ले रखा था, जहां ये मंगवाए गए सोना को गला कर सिलेंडर का रूप देते थे। डीआरआई ने कार्गो से मंगवाए गए कुल 80 किलो सोना और इसमें शामिल दिल्ली के एक जौहरी से कुल 5.409 किलोग्राम सोना बरामद की है।

डीआरआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें पता चला था कि कई भारतीय और विदेशी जिसमें चीनी, ताइवानी और दक्षिण-कोरियाई नागरिक हैं, एयर कार्गो मार्ग का उपयोग करके हांगकांग से भारत में सोने की तस्करी कर रहे हैं। बताया गया था कि मशीनरी में सामान्य धातु के पुर्जों की जगह सोने से बने पुर्जे लगा कर मंगवाया जा रहा है। यहां मंगवाने के बाद उस सोने को पिघलाकर बार या सिलेंडर का आकार दे दिया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई अधिकारियों की टीम ने एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयात होकर आई एक खेप की जांच की। जांच के दौरान, इस खेप में ट्रांसफॉर्मर में लगे इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीन पाए गए। इसकी जांच करने पर वे सोने के मिले जिनपर निकल पॉलिस कर दिया गया था। जांच में 80 आयातित इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीनों में से प्रत्येक से लगभग 1 किलो सोना बरामद किया गया। साथ ही एक टीम ने सूचना के आधार पर दिल्ली के एक जौहरी के यहां छापेमारी कर उसके पास से उसी तस्करी से जुड़ा 5.409 किलोग्राम गला हुआ सोना बरामद किया।

Poonam Advt.
Advt.

इसके साथ ही टीम ने खेप को मंगवाने वाले को ट्रैक करते हुए छतरपुर और गुडग़ांव में पॉश इलाकों में किराए पर लिए गुए कुछ फॉर्म हाउस और अपार्टमेंट में छापेमारी की जहां से दक्षिण कोरिया के दो, चीन व ताइवान एक एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने वहां तस्करी कर लाए गए सोने को गलाकर बार व सिलेंडर का रूप दिया करते थे। इनसे जब्त हुए कुल सोने का वजन 85.535 किलोग्राम है, जिसकी कीमत लगभग रु. 42 करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों में दो पहले भी सोना तस्करी मामले में जेल जा चुके हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win