38.1 C
Noida
Friday, June 26, 2026

Download App

कैप्टन अमरिंदर ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

न्यूज़ डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ी घोषणा कर दी है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई सियासी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द सार्वजनिक किया जाएगा. प्रेस वार्ता में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों के बारे में जानकारी दी. हालांकि, अभी अमरिंदर सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में किसी दल के साथ गठबंधन करेंगे या नहीं.

Advt.

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि ‘हां, मैं एक पार्टी बना रहा हूं. अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता. जब निर्वाचन आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करेगा, मैं आपको बता दूंगा. हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.’ अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘मेरे समर्थकों को लोग धमका रहे हैं. हम वहां से चुनाव लड़ेंगे जहां से सिद्धू खड़े होंगे.’ अमरिंदर ने दावा करते हुए कहा कि सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की लोकप्रियता 25 फीसदी कम हुई है.

Poonam Advt.
Advt.

मुख्यमंत्री रहने के दौरान अमरिंदर पर जो सवाल उठे, उस पर भी उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. वह बोले कि सुरक्षा उपायों को लेकर जो मेरा मज़ाक उड़ाते हैं, जान लें कि मैं 10 वर्ष सेना में रहा हूं. दूसरी ओर मैं 9.5 साल पंजाब का गृह मंत्री रहा और संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे. जो एक माह गृह मंत्री रहा वो कहता है कि वो मुझसे अधिक जानता है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस का पांच वर्ष पुराना घोषणा पत्र भी दिखाया. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में कितना कार्य हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत काम किया गया है. दावा किया गया कि मेनिफेस्टो का 92 फीसद काम पूरा कर दिया गया है, वहीं कुछ काम ऐसे थे जो पूरे नहीं हो सकते थे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win