न्यूज़ डेस्क: गोरखपुर जनपद में डेंगू अपना पांव तेजी से पसारने लगा है। पिछले ४८ घंटे की जांच में डेंगू के कुल ११ नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री है जबकि तीन मरीज रेलवे कालोनी के रहने वाले हैं। बशारतपुर व रामगढताल क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। अब जपनद में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर ३६ हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. अंगद सिंह का कहना है कि डेंगू के जो ११ मरीज जो मिले हैं। इनमें चार मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। यह मरीज दिल्ली व लखनऊ से आए हैं। रेलवे कालोनी में तीन मरीज डेंगू के मिले हैं।
इससे पूर्व आधा दर्जन मरीज रेलवे कालोनी से मिल चुके हैं। इनमें छह मरीजों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल भी रहा है। सभी घर पर ही रहकर दवा का सेवन कर रहे हैं। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी में गंदगी अधिक व्याप्त है। फिलहाल अचानक डेंगू के ११ मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा में खलबली मच गई है। जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में डेंगू के और मरीज मिलेंगे।






