बड़हलगंज: आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़हलगंज क्षेत्र मे शिक्षालय, सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं पर तिरंगा लहराया। नेशनल कालेज आफ ला, पीजी कालेज, नेशनल इंटर कालेज, व्यापार मंडल बड़हलगंज मे चिल्लूपार विधायक विनयशंकर तिवारी ने तिरंगा लहराया।
सर्राफा व्यापार मंडल, कावेरी देवी शिक्षा संस्थान, मुक्तिपथ स्थित शहीद स्मारक, उद्योग व्यापार मंडल आदि सस्थाओं पर पूर्व मंत्री भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क मे प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर पंचायत पर चेयरमैन दुर्गा देवी, कोतवाली मे मनोज कुमार, ब्लाक परिसर मे बीडीओ अनिल कुमार, बीआरसी पर अध्यक्ष दिग्विजय राय व खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, ब्लड बैंक पर जनसेवा अध्यक्ष महेश उमर, एलपीएम स्कूल मधुपुर में भाजपा नेता राजीव पांडेय, साई मन्दिर खडेसरी पर सपा नेत्री पूनम गुप्ता ने झण्डारोहण किया।






