40.1 C
Noida
Saturday, June 27, 2026

Download App

जानिए 1 सितंबर से होंगे कौन-से बड़े बदलाव, जिनका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

न्यूज़ डेस्क: नया महीना शुरू होने वाला है। दो दिन बाद 1 सितंबर होगा इसके साथ ही FY22 की दूसरी तिमाही भी शुरू हो जाएगी। यानी इस तारीख से बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग खातों में FY22 की दूसरी तिमाही का ब्याज देना भी शुरू कर देगा। इसके साथ GSTN ने भी कुछ नियमों पर सख्‍ती कर दी है। वहीं LPG सिलेंडर के रेट की समीक्षा भी जाएगी। माना जा रहा है कि त्‍योहारी सीजन के चलते रेलवे भी अपनी कुछ नई स्‍पेशल ट्रेनों या पूजा स्‍पेशल की शुरुआत कर सकता है। जिससे की यात्रियों को घर आने में दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े। EPFO भी PF खाते को लेकर नियम बदल सकता है। यानी आने वाले नए महीने की शुरुआत से ही काफी बदलाव देखे जा सकते हैं।

GST रिटर्न नहीं भरने पर मुसीबत
GSTN की ओर से कहा गया है कि जिन कारोबारियों ने बीते दो महीनों में GSTR-3B रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वह 1 सितंबर से बाहर भेजी जाने वाली आपूर्ति का ब्‍योरा GSTR-1 में भी नहीं भर पाएंगे। जहां कंपनियां किसी महीने का GSTR-1 उसके अगले महीने के 11 वें दिन तक दाखिल करती हैं। जीएसटीआर-3बी को अगले महीने के 20-24वें दिन के बीच क्रमबद्ध तरीके से दाखिल किया जाना आनिवार्य है। जीएसटीआर-3बी के जरिए व्यवसायिक इकाइयां अपने कर का भुगतान करती हैं।

चेक काटने के लिए यह नियम
RBI ने भी 1 जनवरी 2020 से चेक जारी करने पर भी नया नियम लागू कर दिया है। जिसमें ज्यादातर बैंकों ने RBI के Positive Pay System को अपनाया है। वहीं अब 1 सितंबर से Axis Bank भी इस नियम को अपने यहां लागू कर सकता है। जिसके तहत ग्राहक को बड़ी रकम का चेक जारी करने से पहले बैंक को बताना अनिवार्य होगा।

Advt.

ब्‍याज में होगी कटौती
वहीं Punjab National Bank भी सेविंग अकाउंट में डिपॉजिट पर ब्याज दर में कटौती करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि 1 सितंबर 2021 से PNB अपने ग्राहकों के डिपॉजिट पर दिए जाने वाले कर में कटौती कर सकता है। बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट द्वारा यह जानकारी दी है, जिसके मुताबिक बैंक की नई ब्याज दर 2.90 फीसदी सालाना हो जाएगी।

PF खाते में हो सकता है बड़ा नुकसान
EPFO का कहना है कि 31 अगस्त तक PF खाताधारकों को अपने UAN को Aadhaar से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो Employer अपने पीएफ खाते में मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन नहीं दे पाएगा और न ही कर्मचारी अपना PF खाता ऑपरेट कर पाएगा।

Indian Railways शुरू करेगा स्‍पेशल ट्रेन
कहा जा रहा है कि Indian Railways 1 सितंबर से कुछ नई ट्रेनों का ऐलान कर सकता है। यह फैसला यात्रियों को आने-जाने की सुविधा प्रदान किए जाने के लिए किया गया है। जिसके लिए वह कुछ स्‍पेशल ट्रेनों के किराए में बढ़ोत्‍तरी कर सकता है।

LPG सिलेंडर का रेट
LPG सिलेंडर के रेट हर 15 दिन में रिवीजन होता है। 1 सितंबर को भी तेल कंपनियां इसके रेट की समीक्षा कर सकती है। जुलाई और अगस्‍त में भी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम में 25-25 रुपए की बढ़ोत्‍तरी की थी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win