37.1 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

अब बीजेपी के नक्शेकदम पर ममता बनर्जी, TMC में किया ये बड़ा बदलाव

न्यूज़ डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के नक्शेकदम पर चलते हुए तृणमूल कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव एक व्यक्ति-एक पद का है। कई बड़े नामों से ममता ने जिम्मेदारियां छीन ली हैं। ममता ने पार्टी में ये बदलाव 2023 में होने जा रहे पंचायत चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण लिया है। ममता बनर्जी ने कई मंत्रियों से जिलाध्यक्ष का पद छीन लिया है। इनमें टीएमसी सांस महुआ मोइत्रा का नाम भी है। वह नदिया जिले की जिलाध्यक्ष थीं। वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, सहकारिता मंत्री अरुप राय और एक और मंत्री पुलक राय के साथ सिंचाई मंत्री सुमन महापात्र को भी जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

Advt.

बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन में ये बदलाव करने का सुझाव चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ममता को दिया था। जुलाई में ममता और पीके की मुलाकात हुई थी। अब फैसला हुआ है कि बड़े जिलों में संगठन को छोटे हिस्सों में बांटा जाए।दरअसल, बीते दिनों ममता की पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 292 में से 213 सीटें तो जीतीं, लेकिन कई जगह टीएमसी को काफी कम वोट मिले। इसे देखते हुए ममता ने प्रशांत किशोर से 2023 और 2024 के चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की और इस बदलाव को लागू किया।

ममता ने 23 जिलों में 35 संगठन बनाए हैं। उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी को 4 हिस्सों में बांटा गया है। पूर्वी मिदनापुर में अब एक की जगह तमलुक और कोंताई में टीएमसी की समितियां होंगी। बता दें कि पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम से ही ममता बनर्जी, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। खास बात ये है कि ममता ने जिस तरह संगठन का नया रूप खड़ा किया है, ठीक वैसा ही बंगाल के जिलों में बीजेपी का है। उदाहरण के तौर पर बीजेपी ने उत्तर 24 परगना में संगठन को 4 हिस्सों में बांट रखा है। ऐसा ही ममता ने भी किया है।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win