न्यूज़ डेस्क: रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है. यह त्योहार हर साल श्रावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. बहन भाई के इस पवित्र त्योहार के दिन बहन अपने भाई को प्यार के डोर के रूप में राखी बांधती हैं. यह त्योहार प्यार का अटूट बंधन दर्शाता है. रक्षाबंधन का अर्थ ही है रक्षा के लिए बांधा गया बंधन. इसलिए बहन अपनी हर प्रकार से रक्षा के लिए अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती हैं. रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई नेताओं ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं. पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी. इस मौके पर पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकानाएं दी है.
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी दीं शुभकामनाएं
देश के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी. उपराष्ट्रपति ने कहा, ”रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! रक्षाबंधन भाई बहन के बीच असीम स्नेह और आदर के बंधन का उत्सव है. इस पावन अवसर पर हम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें, समाज में उनके लिए एक सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित करें.”
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
रक्षाबंधन के इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, ”समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.” देश के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी.







