37.5 C
Noida
Wednesday, June 10, 2026

Download App

किन्नर बनकर अवैध बसूली करने पहुँचे नकली किन्नर युवकों ने घर में घुसकर किया हंगामा

आगरा: जनपद के कस्बा के मोहल्ला ट्यूबेल कॉलोनी में किन्नर बनकर पहुंचे नकली किन्नर युवकों ने बधाई के नाम पर घर के अंदर घुसकर अवैध वसूली को लेकर महिलाओं के साथ खींचतान शुरू कर दी। सूचना पर असली किन्नर पहुंचे जहां दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ भिड गए जमकर हंगामा हुआ। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ट्यूबेल कालोनी निवासी रामू पुत्र पप्पू की पत्नी अनीता ने दो माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म की खुशी में बीस दिन पहले कल्लो किन्नर और उसके साथी उनके घर आकर बधाई ले गए थे।सोमवार को सुबह फिर से चार नकली किन्नर उनके घर पर आ धमके और जबरन ग्यारह हजार रुपए मांगने लगे।घर की महिलाओं ने पहले ही किन्नरों के बधाई ले जाने की बात कही जिस पर नकली किन्नर आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे।एक किन्नर ने महिला की सास सीमा का हाथ पकड़ लिया और घर के अंदर ले जाने लगा। यह देख अन्य महिलाओं ने बमुश्किल उन्हें छुड़ाया। हंगामा होते देख आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।लोगों ने फोन कर असली किन्नरों को बुला लिया।असली किन्नरों के आते ही नकली किन्नर भागने लगे लेकिन लोगों ने दो किन्नरों को पकड़ लिया। जब किन्नरों ने उनके कपड़े उतरवाए तो वह पुरूष निकले। मौका देखकर एक नकली किन्नर भाग गया जबकि दूसरे को पकड़कर असली किन्नर अपने साथ ले गए और ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

महिला सीमा के मुताबिक सोमवार सुबह विजय बंजारा नामक युवक चार नकली किन्नरों को लेकर उनके यहाँ आया था और बधाई के नाम पर ग्यारह हजार रुपये मांगने लगा न देने पर उसने उनकी बहुओं से अभद्रता,गाली गलौज और हंगामा करना शरू कर दिया। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने असली किन्नर को बुला लिया। तब जाकर नकली किन्नर शांत हुए। वहीं किन्नर राविया ने बताया कि विजय बंजारा नामक युवक कस्बा क्षेत्र में जबरन अवैध बसूली करता है वह बाहर से लोगों को लाकर नकली किन्नर बनाकर उनके क्षेत्र में जबरन वसूली करता है। विजय बंजारा की पहले भी थाना बाह में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन ठोस कार्यवाही न होने के चलते उसकी अवैध बसूली पर लगाम नही लग पा रही है। पकड़े गए नकली किन्नर ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम हैदर पुत्र जमील खान निवासी गाजियाबाद बताया जबकि मीनाक्षी नामक दूसरा किन्नर अन्य साथियों के साथ भाग गया। पुलिस अन्य नकली किन्नरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win