36.1 C
Noida
Sunday, June 7, 2026

Download App

कल्याण सिंह के निधन से शोक में डूबा राजनीतिक गलियारा, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें बीते चार जुलाई को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) में भर्ती कराया गया था. लंबी बीमारी और धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों के फेल होने के बाद आज वह पंचतत्व में विलीन हो गए. यूपी के पूर्व सीएम के निधन से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. देश के कई मौजूदा नेताओं ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है, जो इस प्रकार है-

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi):
पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है, ‘कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी. उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए.’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav):
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान. विनम्र श्रद्धांजलि!’

मायावती (Mayawati):
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.’

Advt.

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh):
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है. उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!’

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan):
मध्य प्रदेश के मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के रूप में आज राष्ट्र ने अपने एक अनमोल लाल को खो दिया. राष्ट्र एवं श्रीराम की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए आप याद किये जायेंगे. प्रभु श्री राम अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति!’

बता दें कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था. कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के सीएम और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे. वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win