आगरा: जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत आगरा बाह मार्ग पर आमका पुरा चौसिंगी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई व परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र हरनारायण उम्र करीब 32 वर्ष निवासी गांव मिडकौली थाना बाह सोमवार की देर शाम कस्बा भदरौली की तरफ से बाइक द्वारा घर गांव लौट रहा था। तभी आगरा बाह मार्ग पर आम का पुरा चौसिंगी गांव के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्रित ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।






