37.2 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

PM Modi को हराने के लिए हर दूसरे महीने दिल्ली जायेंगी ममता बनर्जी, TMC चीफ का एलान

न्यूज़ डेस्क: बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जो रणनीति अपनायी थी, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उसी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि आगामी आम चुनाव तक वह हर दूसरे महीने दिल्ली आयेंगी. बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा के शीर्ष हर महीने बंगाल का दौरा कर रहे थे.

Advt.

किसानों के मुद्दे का ममता ने किया समर्थन
ममता बनर्जी ने शुक्रवार (30 जुलाई) को पांच दिन का दिल्ली दौरा समाप्त कर लौटने से पहले यह एलान किया. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी इस यात्रा को सफल करार दिया है. ममता दी ने कहा कि मैंने आज शरद पवार से बातचीत की. मेरी यात्रा सफल रही. हम राजनीतिक उद्देश्य के लिए मिले. लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए. मेरा स्लोगन है ‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’ (Save Democracy Save Country). हम किसानों के मुद्दे का समर्थन करते हैं.

वाम मोर्चा के शासनकाल में बंगाल में एक प्रदर्शन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई में मारे गये 13 कार्यकर्ताओं की याद में ममता बनर्जी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस (Shahid Diwas) मनाती हैं.

इस बार उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी दलों से अपील की थी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Chunav) के लिए अभी से एक फ्रंट तैयार करें. अपने स्वार्थ को किनारे रखकर देशहित में उन्होंने भी दलों से मोदी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी.

Advt.

पश्चिम बंगाल विधानभा चुनाव 2021 में भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद ममता बनर्जी ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनायी. इस जीत से उत्साहित ममता बनर्जी अब 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ विपक्ष का सर्वमान्य चेहरा बनने की कोशिश में जुटी हैं.

इसी उद्देश्य से वह 26 जुलाई को दिल्ली पहुंचीं थीं. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और अन्य दलों के नेताओं से उनकी मुलाकात हुई. हालांकि, खुद को विपक्ष के नेता के तौर पर पेश करने के मुद्दे पर वह खुलकर कुछ नहीं कहतीं. उनका कहना है कि नेतृत्व कौन करेगा, यह बाद में तय होगा.

पीएम मोदी और गडकरी से मिलीं ममता
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की. गडकरी के साथ उन्होंने सड़क परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की सीमा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर राज्यों से लगती है. इसलिए वहां अच्छी सड़कों की आवश्यकता है. ताजपुर में गहरे समुद्र के बंदरगाह समेत लंबित सड़क तथा परिवहन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग ममता ने नितिन गडकरी से की.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win