39.2 C
Noida
Monday, April 21, 2025

Download App

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अध्यक्ष, आजाद और पायलट को भी दी जा सकती है अहम जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क: 2019 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। खबर ये है कि सोनिया गांधी एक बार फिर से अध्यक्ष बन सकती हैं। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक वह अध्यक्ष बनी रहेंगी जबकि सोनिया गांधी के साथ 4 या 5 नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि फिलहाल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने की संभावना नहीं है लेकिन बड़े फैसलों में इनका असर देखने को मिलता रहेगा।

Advt.

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भले ही सोनिया गांधी 2024 तक अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी लेकिन पार्टी में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की टीम में युवा नेताओं और गांधी परिवार के वफादारों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही साथ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के नाराज नेताओं को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चार से पांच कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक और रमेश चेन्नीथला का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Advt.

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश पर ही फोकस करती रहेंगी। राहुल गांधी के चेहरे का इस्तेमाल प्रचार में खूब होगा। फिलहाल में सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी संभाल रही हैं। हालांकि खबर यह भी आ रही थी कि एक बार फिर से राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती हैं। आपको बता दें कि पिछले 1 साल से लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की खबरें आ रही हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिलहाल इस पर फैसला नहीं हो सका है। लेकिन जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में कांग्रेस को परमानेंट अध्यक्ष मिल सकता है।

 

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...