44.8 C
Noida
Thursday, June 11, 2026

Download App

भगोड़े माल्या, नीरव मोदी और चोकसी को लगा एक और तगड़ा झटका, बैंकों ने वसूले इतने करोड़ रुपए

न्यूज़ डेस्क: सरकारी बैंकों की हजारों करोड़ रुपए की रकम बटोकर विदेश फरार होने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को एक और तगड़ा झटका लगा है। यह झटका इन्हें लोन देने वाले बैंकों के समूह ने दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के समूह ने शुक्रवार को माल्या, नीरव और चोकसी के जब्त शेयरों की बिक्री कर और 792.11 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं।

इससे पहले बैंकों के समूह ने पिछले महीने विजय माल्या की कंपनी यूनाइटेड बेवरेजेस लिमिटेड के जब्त शेयरों को बेचकर 5824.50 करोड़ रुपए वसूल लिए थे। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अब तक वह माल्या, नीरव मोदी और चोकसी की 13109.17 करोड़ की जब्त संपत्ति और शेयर बैंकों के हवाले कर चुका है। इन संपत्तियों और शेयरों की बिक्री से अब तक तीनों भगोड़ों के लिए लोन में से 40 फीसदी से ज्यादा की वसूली बैंक कर चुके हैं। माल्या पर बैंकों की नौ हजार करोड़ की रकम बकाया थी।

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर बैंकों को कुल 22585.83 करोड़ रुपए की चपत लगाने का आरोप है। माल्या और नीरव दोनों लंदन में हैं। इनके प्रत्यर्पण के आदेश हो चुके हैं। इन आदेशों को दोनों आरोपियों ने वहां की बड़ी अदालत में चुनौती दे रखी है। जबकि, नीरव का मामा मेहुल चोकसी पिछले दिनों डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के बाद पकड़ा गया था।

फिलहाल वहां की अदालत ने उसे वहां एंटीगुआ वापस भेज दिया है। एंटीगुआ सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह चोकसी की नागरिकता की अर्जी को खारिज कर चुकी है, लेकिन डोमिनिका में मुकदमा चलने की वजह से चोकसी को अभी एंटीगुआ सरकार भारत को प्रत्यर्पित नहीं कर सकती।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win