25.7 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

ऑक्सीजन के मुंबई मॉडल ने केजरीवाल सरकार को किया एक्सपोज, सांसों पर भी राजनीति!

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली में कोविड से हो रही मौतों के बीच अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार ऑक्सीजन की कमी का रोना रो रही है। दिल्ली सरकार इस सिलसिले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऑक्सीजन के मुंबई मॉडल का जिक्र हुआ। खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस मुंबई मॉडल के अनुरूप रास्ता निकालने की सलाह दी। मुंबई का ये मॉडल अरविंद केजरीवाल सरकार के झूठ की कलई खोलता है।

महज दस दिनों पहले जब मुंबई में कोविड के एक्टिव मामले पीक पर थे, उस समय मुंबई में ऑक्सीजन की खपत दिल्ली की मौजूदा मांग की तुलना में एक तिहाई कम थी। आंकड़े इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। मुंबई में जब कोविड पीक पर था, उस समय कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार थी। इस संख्या पर मुंबई में 245 MT ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया गया था।

इसकी तुलना दिल्ली से करते ही सारा सच सामने आ जाता है। दिल्ली में आज की तारीख में 89 हजार एक्टिव मामले हैं और इस पर दिल्ली की ओर से 900 MT ऑक्सीजन की मांग की जा रही है। यानि लगभग उसी संख्या के लिए दिल्ली में मुंबई से तीन गुना ऑक्सीजन की मांग हो रही है। मुंबई में इसी साल 20 अप्रैल को जब कोविड के 84743 एक्टिव केसेज थे, उस वक्त ऑक्सीजन की खपत 245 MT थी। 21 अप्रैल को इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई। उस दिन एक्टिव मामलों की संख्या 83953 थी और उसी के मुताबिक ऑक्सीजन का इस्तेमाल भी घटकर 230 MT हो गया।

अप्रैल के आखिरी दिन और मई के पहले दिन के आंकड़े भी इसी तस्वीर की बानगी पेश करते हैं। 30 अप्रैल को एक्टिव केसेज की संख्या घटकर 59318 हो गई। इसी के अनुपात में ऑक्सीजन की खपत भी घटकर 222 MT हो गई। 1 मई को एक्टिव मामलों की संख्या 57342 थी और ऑक्सीजन की खपत 220 MT हो गई।

सुप्रीम कोर्ट ने भी ऑक्सीजन मामले की सुनवाई के दौरान मुंबई मॉडल का उदाहरण दिया। केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई कि दिल्ली की आवश्यकता 500 टन में पूरी हो जाएगी पर अरविंद केजरीवाल सरकार 900 MT पर अड़ी हुई है। देश भर में ऑक्सीजन की भारी डिमांड के बीच केजरीवाल सरकार की ये बेतुकी मांग इस संकट को और भी बढ़ा रही है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win