17.2 C
Noida
Tuesday, December 9, 2025

Download App

बड़हलगंज स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पहुंची टीम

बड़हलगंज: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जनपद के बड़हलगंज स्थित शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को 100 आईसीयू व 75 वेंटीलेटर बेड की घोषणा होने के बाद आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पहुंची टीम ने एसडीएम गोला, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के साथ निरीक्षण कर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

शनिवार को आक्सीजन कम्पनी आरक्यू हेल्थ केयर की लखनऊ से राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची दो सदस्यीय टीम ने पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, एसडीएम गोला राजेन्द्र बहादुर, तहसीलदार केशव प्रसाद व बड़हलगंज स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का स्थलीय निरक्षण कर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग का चयन कर कमरों के साफ-सफाई शुरु कर दी गई। मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही पहले चरण में प्रतिदिन 200 सिलेण्डर क्षमता की 500 स्क्वायर फिट में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। सोमवार से ही सभी कमरों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरु हो जायेगा। अधिकारियों ने सक्षम न्यूज़ इंडिया को बताया कि मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरुप 15 दिन के अंदर ही मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से तैयार कर मरीजों को भर्ती करने का काम शुरु कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जब तक ऑक्सीजन प्लांट कम्प्लीट नही होता है तब तक आक्सीजन सिलेण्डर के माध्यम मरीजों का इलाज शुरु कर दिया जायेगा। इलाज के लिए आईसीयू व वेंटीलेटर बेड का ऑर्डर करने के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इस दौरान बड़हलगंज सीएचसी प्रभारी वीके रॉय, डॉ राकेश गुप्ता, जनसेवा अध्यक्ष महेश उमर, चाणक्य विचार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रशांत शाही सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

गौरतलब हो कि जनपद के दक्षिणांचल में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीज कोरोना की चपेट में आ रहें हैं तो वहीँ दर्जनों लोग समुचित इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ रहें है। ऐसे में यहां महीने भर से कोविड अस्पताल बनाये जाने की मांग की जा रही थी। युवा समाजसेवी प्रणव द्विवेदी शुबम के नेतृत्व में दक्षिणांचल मांगे कोविड अस्पताल नाम से एक मुहीम भी सोशल मीडिया पर चलाई थी।

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win