32.3 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

कोरोना कहर को लेकर मोदी सरकार में मंत्री गडकरी ने चेताया

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में कोविड-19 की स्थिति को अत्यंत गंभीर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की जरूरत है। गडकरी ने यहां राष्ट्रीय कैंसर केंद्र में 100 बिस्तर के निजी कोविड-19 देखभाल केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे। गडकरी ने महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की आवश्यकता पर जोरे देते हुए कहा, ‘‘स्थिति अत्यंत गंभीर है और कोई नहीं जानता कि यह कब तक रहेगी। लोगों को सर्वश्रेष्ठ के लिए सोचना चाहिए, लेकिन सबसे खराब के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

Advt.

नागपुर से सांसद गडकरी ने भिलाई से यहां के अस्पतालों के लिए 40 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एम्स नागपुर में 300 बिस्तर और जोड़े जा रहे हैं तथा अस्पताल के लिए विशाखापत्तनम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। गडकरी ने विशाखापत्तनम के मेडिकल ‘डिवाइसेज पार्क’ से एक हजार वेंटिलेटर जुटाए जाने के बारे में भी जानकारी दी जो नागपुर के अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ‘रेमडेसिविर’ की कमी के बारे में गडकरी ने कहा कि देश में केवल चार दवा कंपनियों के पास ही कोविड-19 रोधी इस दवा का निर्माण करने का लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुधवार को इस दवा के निर्माण के लिए आठ और कंपनियों को अनुमति दे दी जिससे ‘रेमडेसिविर’ की कमी का समाधान हो जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि नागपुर में बड़ी संख्या में महामारी के मामले सामने आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन के भंडार की कमी हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति को देखते हुए, नितिन जी के दिशा-निर्देश में हमने लोगों के इलाज के लिए राष्ट्रीय कैंसर केंद्र में कोविड-19 देखभाल केंद्र की स्थापना की है।’’

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win