24.2 C
Noida
Monday, March 24, 2025

Download App

RIP Rohit Sardana: वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, सक्षम न्यूज़ इंडिया परिवार ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क: देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। इंडिया टुडे ग्रुप और आजतक के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का आज शुक्रवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। हिन्दी मीडिया जगत के लिए ये बड़ी क्षति है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना पिछले कई साल से आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत के अलावा देश भर के राजनेताओं व उनके फैंस के बीच शोक की लहार दौड़ गई। वह पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित हुए थें, लेकिन उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था। रोहित की छवि एक राष्ट्रवादी व बेबाक पत्रकार के तौर पर देखी जाती थी। रोहित के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है-‘रोहित सरदाना के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। देश ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया है जो हमेशा निष्पक्ष और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करता था। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

इसके अलावा, रोहित सरदाना के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा है- ‘वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’

रोहित के निधन पर सक्षम न्यूज़ इंडिया परिवार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। सक्षम न्यूज़ इंडिया के ग्रुप एडिटर एपी सिंह ने कहा कि रोहित का स्थान अब कभी भरा नहीं जा सकता है, हम लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि रोहित अब इस दुनिया में नहीं रहें। रोहित के निधन पर सक्षम न्यूज़ इंडिया परिवार के शालिनी सिंह, अमरदीप सिंह, रवि शर्मा, शुभम गुप्ता, कैलाश गोयल, आदित्य सिंह, कृष्णा त्यागी, हरिश्चंद सोनी, ज्वाला निगम, शशिकांत श्रीवास्तव, नीलेश शाहू, सत्यम पांडेय, निशांत शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित खबर

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...