34.5 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

असम में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाएगी भाजपा सरकार: अमित शाह

न्यूज़ डेस्क: असम के कामरूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और बदरुद्दीन अजमल पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। असम की पहचान शंकर देव और माधव देव है, वीर सेनापति लाचित बोरफूकन है। कांग्रेस कितनी भी जोर लगा ले हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे। 8वीं कक्षा के बाद सभी बच्चियों को साइकिल दी जाएगी। कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी देंगे। 2 लाख सरकारी नौकरियां और 8 लाख प्राइवेट नौकरियों का सृजन 2022 से पहले किया जाएगा। असम में लव जिहाद और लैंड जिहाद के ख़िलाफ़ क़ानून लाएंगे। शाह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में ढेर सारी बाते हैं मगर सबसे बड़ी बात ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

Advt.

अमित शाह ने कहा कि असम में घुसपैठियों को रोकने का काम बदरुद्दीन अजमल सरकार नहीं कर सकती है। असम में घुसपैठियों को रोकने का काम केवल और केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। भाजपा ने हमेशा से असम के गौरव को बढ़ाने का काम किया। अटल जी की सरकार थी तब लोकप्रिय गोपीनाथ जी का सम्मान किया। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आई हमने भूपेन हाजरिका का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र चुनाव प्रचार के लिए होता है और भाजपा का घोषणा पत्र अमल करने के लिए होता है।

Advt.

शाह ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नरेन्द्र मोदी जी जो 6,000 रुपये भेजते हैं, उसमें असम सरकार 2,000 रुपये और जोड़कर कुल 8,000 रुपये सालाना किसानों को देगी। चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी को 350 रुपये तक बढ़ायी जाएगी। शाह ने कहा कि भाजपा ने असम को आंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है। असम को रोजगार युक्त, बाढ़ मुक्त बनाएंगे। असम को एक विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win