34.5 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

सामना में बॉलीवुड पर निशाना- मुंबई के अपमान पर अक्षय जैसे कलाकार भी नहीं बोले

सामना में एक्टर अक्षय कुमार पर भी तंज कसा गया है. लिखा गया है कि अक्षय कुमार को मुंबई ने काफी कुछ दिया है. उन्होंने इस सपनों के शहर में अपार सफलता पाई है, लेकिन फिर भी उन्होंने कंगना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला.शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए एक बार फिर कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है. एक्ट्रेस पर मुंबई के अपमान का आरोप लगाया गया है. कहा गया है कि कंगना ने मुंबई पुलिस की तुलना बाबर से की, शहर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बताया, लेकिन फिर भी बॉलीवुड का एक तबका इस पर चुप्पी साधे बैठा रहा. उस तबके ने ये एक बार भी स्पष्ट नहीं किया कि कंगना के विचार पूरे बॉलीवुड के विचार नहीं है.

शिवसेना का अक्षय पर तंज

सामना में एक्टर अक्षय कुमार पर भी तंज कसा गया है. लिखा गया है कि अक्षय कुमार को मुंबई ने काफी कुछ दिया है. उन्होंने इस सपनों के शहर में अपार सफलता पाई है, लेकिन फिर भी उन्होंने कंगना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला. मुंबई का अपमान होता रहा लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया. वे लिखते हैं- संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था. कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है, ऐसा कहना चाहिए था. कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था.

कंगना विवाद में बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज

शिवसेना ने कंगना विवाद के बहाने पूरे बॉलीवुड पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उनके मुताबिक जब भी मुंबई का अपमान होता है, कोई इस शहर का बलात्कार करता है, तब ये सितारे गर्दन झुका बैठ जाते हैं. वे उस अपमान के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते हैं. लेख में लिखा है- दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं. मुंबई का जब अपमान होता है ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं. मुंबई का महत्व सिर्फ दोहन व पैसा कमाने के लिए ही है. फिर मुंबई पर कोई प्रतिदिन बलात्कार करे तो भी चलेगा. इन सभी को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि ‘ठाकरे’ के हाथ में महाराष्ट्र की कमान है. इसलिए सड़क पर उतरकर भूमिपुत्रों के स्वाभिमान के लिए राड़ा वगैरह करने की आवश्यकता आज नहीं है.

वहीं इस लेख में कंगना के हर बयान पर निशाना साधा गया है. जब बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी,तब कंगना ने इसे राम मंदिर से जोड़ दिया था. अब सामना के जरिए इसे सिर्फ और सिर्फ कंगना का एक ड्रामा बताया गया है. उन्हें उनका पाकिस्तान वाला बयान बार-बार याद दिलाया जा रहा है. अब सामना के इस लेख के जरिए बॉलीवुड पर भी उंगली उठा दी गई है, ऐसे में एक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू होता दिख सकता है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win