36.9 C
Noida
Wednesday, June 24, 2026

Download App

महाराष्ट्र अगर देश होता तो कोरोना प्रभावित देशों में पांचवें नंबर पर होता

महाराष्ट्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है ​जहां कोरोना के 10 लाख से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 2.7 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं, 28,724 लोगों की मौत हो चुकी है. पांच महीने पहले 40 वर्षीय भाग्यश्री जाधव, पुणे नगर निगम अस्पताल में एक फ्रंटलाइन कोविड कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुई थीं. तब उन्हें नहीं पता था कि जिस जिले के लिए वे अथक मेहनत कर रही हैं, वह भारत का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन जाएगा, और उनका राज्य दुनिया के सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक बन जाएगा. शुक्रवार, 11 सितंबर को महाराष्ट्र में 24,886 नए केस दर्ज किए गए. राज्य में अब तक कुल 10,15,681 केस हो चुके हैं.

इसके साथ ही महाराष्ट्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है ​जहां कोरोना के 10 लाख से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 2.7 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं, 28,724 लोगों की मौत हो चुकी है और 7.15 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. अगर महाराष्ट्र एक देश होता, तो आज यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश होता.

पीएमसी अस्पताल के ‘कोविड वॉर जोन’ में बेड, ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था देखने वाली भाग्यश्री बढ़ते केसों के लिए लोगों के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराती हैं.

इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने शिकायती लहजे में कहा, “बहुत से लोग प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं. वे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं करते और मास्क पहनने से बचते हैं. उन्हें लगता है कि जिंदगी फिर से सामान्य हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. पिछले पांच महीनों में मैंने बहुत मेहनत की है और कभी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया; मैं अब तक सुरक्षित हूं. कंटेनमेंट जोन में काम करने के बाद हम घर लौटते हैं, नहाकर भाप लेते हैं और सभी जरूरी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हैं. बाकी लोग भी ऐसा क्यों नहीं कर सकते?”

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win