न्यूज़ डेस्क: समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की केंद्र की घोषणा को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंशा पर संशय जाहिर करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा का दिल साफ नहीं है और वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इस संबंध में फिर से विधेयक लाएगी। सपा ने अपने इस दावे को बल देने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और उन्नाव से सांसद एवं भाजपा नेता साक्षी महाराज के बयानों का हवाला दिया।
"साफ नहीं इनका दिल, चुनाव बाद फिर लायेंगे बिल"
संवैधानिक पद पर बैठे पूर्व भाजपा नेता, महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा "फिर कृषि बिल ला सकती है भाजपा सरकार"
किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की ये सच्चाई है!
"किसान लायेंगे बाईस में बदलाव" pic.twitter.com/vkYcKGd7zv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 21, 2021
सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘साफ नहीं इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल(विधेयक)।‘’ उसने कहा कि मिश्र और साक्षी महाराज ने कहा है कि ‘‘भाजपा सरकार फिर से विधेयक ला सकती है।’’ सपा ने कहा,‘‘किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की यह सच्चाई है। किसान 2022 में बदलाव लाएंगे।‘‘