30.7 C
Noida
Thursday, April 18, 2024

Download App

जालंधर कैंट में दो हॉकी ओलंपियन के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला, राजनीतिक मैदान में गोल दागने में किसे मिलेगी सफलता ?

न्यूज़ डेस्क: उत्तर भारत के महत्वपूर्ण राज्यों में से एक पंजाब में भी ठंड की ठिठुरन बढ़ती जा रही है लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज दिखाई दे रही हैं। तमाम दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। 117 सीटों वाले प्रदेश में 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। जिसमें स्पष्ट होगा कि कांग्रेस सत्ता बरकरार रख पाने में कामयाब हुई या फिर आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है क्योंकि तमाम तरह के सर्वे और ओपीनियन पोल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबले की बात कही जा रही है।

ओलंपियन्स के बीच होगा मुकाबला

आपको बता दें कि जालंधर कैंट से दो ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मैदान में हैं। यह दोनों ही उम्मीदवार पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में खेल व शिक्षा मंत्री परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से चुनावी मैदान में उतारा है। वह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और राजनीति में आने से पहले वो हॉकी की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के तौर पर जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 1992 के बार्सिलोन ओलंपिक और अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली है।

सियासी मैदान में भी दाग चुके हैं गोल

परगट सिंह को ना सिर्फ हॉकी के मैदान में बल्कि सियासी मैदान में भी गोल दागने का अनुभव है। उन्होंने साल 2012 के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल से और साल 2017 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था और इस बार पार्टी ने फिर से उन पर दांव लगाया है। परगट सिंह को पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। परगट सिंह जालंधर की सुरजीत सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा नामित हॉकी पंजाब के महासचिव भी हैं।

कौन हैं सुरिंदर सिंह सोढ़ी ?

आम आदमी पार्टी ने सुरिंदर सिंह सोढ़ी को जालंधर कैंट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने साल 1980 के मास्को ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने कुल 15 गोल दागे थे। इसस पहले 1978 में पंजाब सरकार ने उन्हें महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पुलिस मेडल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। पंजाब पुलिस में आईजी पद से रिटायर होने के बाद इन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया था।

सुरिंदर सिंह सोढ़ी को सियासी मैदान में गोल दागने का अनुभव तो नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी किस्मत की आजमाइश करने के लिए उन्होंने परगट सिंह के साथ मुकाबला करने की ठानी है। वह पहली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...