27.2 C
Noida
Wednesday, March 22, 2023

Download App

चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है और नेता एक दल दूसरे दल में आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता अनिल वर्मा ने पार्टी को अलविदा कहते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। सपा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सपा ने एक ट्वीट में लिखा कि सपा का बढ़ता कारवां! भाजपा नेता और शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से प्रत्याशी रहे अनिल वर्मा सपा की विचारधारा से प्रभावित होकर हुए पार्टी में शामिल।

जितेंद्र वर्मा ने भी भाजपा को कहा अलविदा

इससे पहले जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा को छोड़ सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने ट्वीट किया था कि भाजपा में निरंतर जारी है निषाद समाज का तिरस्कार! जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं। फतेहाबाद से भाजपा विधायक जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़, सपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बनाया आगरा का जिलाध्यक्ष। पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा।

सपा को लगा झटका

माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा नेता नाराज चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने सपा में शामिल होने का मन बनाया। वहीं दूसरी तरफ सपा को भी झटका लगा है। आंबेडकरनगर जिले की जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...