35.2 C
Noida
Friday, April 18, 2025

Download App

भूपेंद्र सिंह बनाए गए यूपी भाजपा के अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह की लेंगे जगह

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह होंगे। भूपेंद्र सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य मंत्री हैं। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर नामों की चर्चा जारी थी। हालांकि, आज भाजपा की ओर से इस बात की घोषणा कर दी गई कि भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष होंगे। 2024 चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह के लिए इसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 75 प्लस के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह के ऊपर बड़ी चुनौती है। भूपेंद्र सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और संघर्ष करना भी जानते हैं। भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा का ने बड़ा दांव खेला है। भूपेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं। 2024 के लिहाज से जाटों का वोट काफी मायने रखता है और यही कारण है कि उन्हें इस भारत में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय गांव को भी संतुलित किया है। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं तो भाजपा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं। राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मध्य उत्तर प्रदेश के हैं। पश्चिमी यूपी की 25 सीटों पर जाट समुदाय का प्रभाव है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह जो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं, उन्हें राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

भूपेंद्र चौधरी कौन हैं?

मंत्री बनने से पहले चौधरी लंबे समय तक संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया था। भूपेंद्र चौधरी की पहचान एक जाट नेता के रूप में की जाती है, जिनकी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। उनकी पकड़ का परिणाम पिछले राज्य के चुनावों में स्पष्ट हुआ था, जब पश्चिमी यूपी में किसानों के आंदोलन के बाद भी भाजपा एक शानदार जीत हासिल करने में सफल रही थी।

 

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...