35.2 C
Noida
Friday, April 18, 2025

Download App

दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर! शिवराज बोले- ऐसा अशोभनीय व्यवहार पूर्व CM को शोभा नहीं देता

न्यूज़ डेस्क: भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जबरदस्त तरीके से राजनीतिक हंगामा बरपा हुआ है। दरअसल, जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है। दावा किया गया कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले पाला बदल लिया है। इसकी भनक लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया। इसी दौरान वहां जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी कड़ी में एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इसके बाद भाजपा दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा की ओर से भी पुलिस का कॉलर पकड़े दिग्विजय सिंह की एक फोटो जारी की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर दिग्विजय सिंह की निंदा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है, लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ें, यह अधिकार आपको किसने दिया? उन्होंने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य है कि कोई व्यक्ति दस साल तक मुख्यमंत्री रहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे! यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई, तो गालियां दो, कॉलर पकड़ो, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश में आतंकवादियों का समर्थन एवं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह पुलिस अधिकारी से गुंडागर्दी कर रहे हैं। लोकतंत्र में गुंडागर्दी से वोट नहीं मिलता। कांग्रेस का अपराधिकरण का मूल चरित्र सामने आया है, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ। इससे पहले भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। कहा जा रहा है कि मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस ने अगर बीच-बचाव नहीं किया होता तो दोनों नेताओं के बीच हाथापाई तक हो सकती थी।

 

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...