पिपरौली: कोरोना काल में गरीबों एवं मध्यम वर्गीय लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना काफी फायदेमंद रहा। हर एक व्यक्ति को सरकार द्वारा अनाज मुहैया कराई गई। हर महीने लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। उपयुक्त बातें दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी पिपरौली बाजार में आयोजित निशुल्क अन्न वितरण के दौरान बोल रहे थे।
आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राशन कार्ड धारकों को 5 किलो गेहूं अथवा चावल वितरित किया गया। कार्यक्रम में सहजनवा विधायक शीतल पाण्डेय भी उपस्थित रहे तथा लाभार्थियों को संबोधित किए। अपने संबोधन में उन्होंने निशुल्क अन्न वितरण के फायदे गिनाए। वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ब्लाक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, ग्राम विकास सचिव राजीव दुबे, विनोद निगम, आकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह बीरू, विनय सिंह, संजय सिंह, सचिन सिंह, सुनील निगम सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।