न्यूज़ डेस्क: असम-मिजोरम सीमा विवाद के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसको लेकर अब जानकारी सामने आई है कि इस FIR से मिजोरम पुलिस ने हिमंता बिस्वा सरमा का नाम हटा लिया है। वहीं इससे पहले मिजोरम पुलिस की ओर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। बता दें कि इस FIR में असम के सीएम के साथ ही मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया था। फिलहाल मिजोरम की तरफ से दर्ज इस FIR से सीएम हेमंता बिस्वा का नाम हटा दिया गया है लेकिन बाकी प्राथमिकी बनी हुई है।
वहीं इससे पहले FIR से असम सीएम का नाम हटाने को लेकर मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने कहा था कि वह सीमा विवाद से जुड़े मालमे में दर्ज हुई FIR पर फिर से विचार करेंगे। चुआंगो ने दावा किया कि एफआईआर में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का नाम शामिल होने की जानकारी मिजोरम सीएम जोरमथांगा को नहीं थी।
दूसरी ओर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा (Mizoram CM Zoramthanga) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनका भाई की तरह बताया। उन्होंने कहा कि वो इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प देखने को मिली थी। इस हिंसक झड़प में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
FIR पर क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा
वहीं रविवार को असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मिज़ोरम पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR पर बोलते हुए कहा कि, मेरे खिलाफ कांग्रेस पार्टी रोज़ एक FIR दर्ज़ करा देती है। एक और FIR दर्ज़ हो गई, इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। अगर मिज़ोरम सरकार मुझे कोई नोटिस जारी करती है तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में पेश हो जाऊंगा।