25.2 C
Noida
Sunday, February 9, 2025

Download App

भाजपा ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम, 2 लाख गाँवों तक पहुँचने का लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा हेडक्वार्टर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का आगाज़ किया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग लड़ी है, वो विश्व में मिसाल बनी है। विश्व के बड़े-बड़े देश जिनकी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी थीं, वो भी अपने आप को कोरोना के सामने असहाय महसूस करते हुए नज़र आए।

Advt.

कोरोना महामारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान में अपनी जान को दांव पर लगाकर करोड़ों लोगों की सेवा करने में जुटा रहा है। भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली मशीन नहीं है, भाजपा का आयाम बेहद बड़ा है। भाजपा मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। आज जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान आरंभ किया गया है, यह विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यकम बनेगा।

Advt.

नड्डा ने आगे कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में विश्व का सबसे बड़ा सेवा कार्य हुआ है। दुनिया के अन्य तमाम देशों में कोरोना के खिलाफ जंग सरकार ने लड़ी है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लोगों ने, समाज ने सरकार के साथ मिलकर ये जंग लड़ी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत 2 लाख गांवों तक पहुँचने का लक्ष्य है। अभियान के अंतर्गत 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक शामिल होंगे। मुझे खुशी है कि आज ही 48 हजार से अधिक लोग पंजीकरण कराकर इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

सम्बंधित खबर

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....