बड़हलगंज: केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार देश व प्रदेश के किसानों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। किसानों के आय बढ़ाने के साथ ही उनके कृषि में विभिन्न लाभ को लेकर सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। भाजपा की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कही। वे रविवार को पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हो रहें थें। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं की पूछ है। भाजपा पार्टी में ही कार्यकर्ताओं का उच्च सम्मान मिलता है, जिसका जीता जागता उदाहरण स्वयं मैं हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में गोरखपुर जनपद के सभी नौ सीटों के साथ ही पूरे प्रदेश में हम 350 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। किसान आंदोलन व कृषि बिल के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगला रहें हैं, लेकिन किसान भृमित होने वाला नही है, भाजपा सरकार ने ही किसानों को सम्मान निधि के साथ ही कई लाभ प्रदान किये हैं।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने उन्हें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर, आदर्श विश्वकर्मा, विनय पांडेय, मानष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।