विश्व को संयम के साथ जरूरी संसाधनों की जरूरत- राधे माँ
मुंबई : आध्यात्मिक धर्मगुरु राधे माँ एक बार फिर से सुर्खियों में है, जी हां इस बार इनके सुर्खियों में आने की वजह बने वह जरूरतमंद दिव्यांग जिन्हें कोविड-19 में सरकार और सिस्टम से ज्यादा कुछ नहीं मिल सका|
राधे मां के दरबार से कोई भी जरूरतमंद महामारी के दौर में निराश नहींलौटता| अपने निवास स्थान को कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर में तब्दील कर जरूरतमंदों में राशन किट से लेकर कपड़े तक का इंतजाम यहां सेवादारों ने बखूबी संभाल रखा है| आश्रम के टल्ली बाबा बताते हैं कि राधे मां का स्पष्ट आदेश है कि दुनिया भर में फैली इस मायावी महामारी के समय कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं सोना चाहिए|
राधे माँ का स्पष्ट आदेश है कि ज़ब समूचा भूमंडल आज संकट की स्थिति से गुजर रहा है ऐसे में सरकार के स्तर पर जो भी हो रहा हो लेकिन समाज के हर सक्षम व्यक्ति की पहली प्राथमिकता मानव को बचाने और उन्हें जरूरी संसाधन मुहैया कराना होना चाहिए यही सबसे बड़ी गुरु सेवा हैं |राधे मां के इन शब्दों को आत्मसात कर उनका समूचा आश्रम व अनुयाई इन दिनों क्षेत्रीय सांसद गोपाल शेट्टी के अनुरोध पर कोरनटाइन सेंटर से लेकर सड़क तक हर जरूरी संसाधन पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं| गौरतलब है कि राधे मां के देश व विदेश में लाखों अनुयाई हैं|जिन्हें राधे मां पर अटूट श्रद्धा और भरोसा है| आज ज़ब समुचा विश्व करोना महामारी के संकट से गुजर रहा है, ऐसी स्थिति में यही अनुयाई राधे मां के आदेश पर आगे आकर मुंबई के जरूरतमंदों की हर संभव कोशिश मदद करने में जी-जान से जुड़ गए हैं|