न्यूज़ डेस्क: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन उनका जन्म साल 1973 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में भारत की ओर से क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड किए।
युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश किया साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की है। चेतेश्वर पुजारा ने सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ”जन्मदिन मुबारक सचिन पाजी आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की बधाई! हमेशा एक प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।” इसके साथ ही सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ”एक महान खिलाड़ी और सुपर टीम के साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।”
मोहम्मद कैफ ने भी सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, ”जंगल में शेर का राज है लेकिन क्रिकेट में ये ही सरताज क्राउन हैं। हैप्पी बर्थडे गॉड ऑफ क्रिकेट।” के एल राहुल ने सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे सचिन तेंदुलकर, हमें प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद। आपका दिन अच्छा बीते।”





