31.2 C
Noida
Monday, March 24, 2025

Download App

2020 में सैन्य खर्च करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानें पहले-दूसरे स्थान पर कौन

न्यूज़ डेस्क: साल 2020 में सैन्य खर्च करने वाला भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश रहा है। सैन्य खर्च के लिहाज से पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन हैं। दुनिया में हथियार कारोबार एवं सैन्य खर्च की निगरानी करने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने सोमवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के कुल सैन्य खर्च में अमेरिकी हिस्सा 39 प्रतिशत, चीन का 13 प्रतिशत और भारत का 3.7 फीसदी है।

अमेरिका, चीन के बाद भारत का नंबर
सिपरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में अमेरिका ने सैन्य खर्च के रूप में 778 अरब डॉलर खर्च किए जबकि चीन ने 252 अरब डॉलर और भारत ने 72.9 अरब डॉलर खर्च किए। खास बात यह है कि कोरोना संकट के बावजूद इन तीनों देशों ने अपने सैन्य खर्च में कटौती नहीं की। साल 2019 के मुकाबले इनके सैन्य खर्ज में वृद्धि पाई गई है। साल 2019 के मुकाबले भारत के सैन्य खर्च में पिछले साल 2.1 प्रतिशत की, चीन के सैन्य खर्च में 1.9 प्रतिशत की और अमेरिका के सैन्य खर्च में 4.4 फीसदी का इजाफा हुआ।

भारत ने अपने जीडीपी 1.7 प्रतिशत खर्च किया
अमेरिका का यह सैन्य खर्च उसकी जीडीपी का 3.7 प्रतिशत रहा जबकि चीन और भारत का खर्च क्रमश: 1.7 और 2.9 प्रतिशत रहा। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी सैन्य खर्च में 2011 से 2020 के दौरान 10 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि इस दौरान चीन के सैन्य खर्च में 76 प्रतिशत और भारत के सैन्य खर्च में 34 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रूस, ब्रिटेन ने भी किया बड़ा खर्च
सैन्य खर्च करने वाले बड़े देशों में रूस, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जर्मनी और फ्रांस भी शामिल हैं। साल 2020 में सैन्य खर्च के रूप में रूस ने 61.7 अरब डॉलर, ब्रिटेन ने 59.2 अरब डॉलर, सऊदी अरब ने 57.5 अरब डॉलर और जर्मनी एवं फ्रांस ने 53-53 अरब डॉलर खर्च किए।

सिपरी की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल वैश्विक सैन्य कर्च बढ़कर 1981 अरब डॉलर हो गया। इसमें साल 2019 के मुकाबले 2.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 के पांच बड़े सैन्य खर्च वाले देशों का कुल सैन्य खर्चे में हिस्सा 62 प्रतिशत है।

सम्बंधित खबर

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...