31.2 C
Noida
Monday, March 24, 2025

Download App

राहुल-प्रियंका ने की मजदूरों के खाते में पैसा डालने की मांग

न्यूज़ डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद एक बार फिर प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। सड़कों पर फिर एक बार घर वापसी को लेकर परेशान लोगों की भीड़ दिखी है। इस भीड़ को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से तत्काल मदद करने की गुहार लगाई है। दोनों नेताओं ने कहा है कि केंद्र को इन मजदूरों के खाते में रुपये डालने चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मजदूरों के पलायन पर कहा, ‘प्रवासी एक बार फिर पलायन कर रहे हैं, ऐसे में केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उनके बैंक खातों में रुपये डाले, लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक कदम उठाएगी?’

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोविड की भयावहता देखकर स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ देना गलत है। उन्होंने केंद्र से सवाल किया कि क्या यही आपकी योजना है?

प्रियंका गांधी ने कहा कि नीतियां ऐसी होनी चाहिए जो सबका ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ही जरूरतमंद चाहे श्रमिक हो या रेहड़ी-पट्टी वाला सभी को नकद की जरूरत है। इसीलिए जरूरी है कि सरकार आगे आकर उनके खाते में रुपये डाले। केंद्र को जल्द लोगों तक मदद पहुंचानी होगी।

 

 

सम्बंधित खबर

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...