15.2 C
Noida
Tuesday, December 9, 2025

Download App

योगी आदित्यनाथ ने ममता को बताया भगवान राम विरोधी

न्यूज़ डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भगवान राम और माता सीता का विरोधी बताया। उन्होंने अपने संबोधन में ममता पर आज कड़े प्रहार किए।

शनिवार को आदित्यनाथ ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया और उत्तर हावड़ा क्षेत्र में दो स्थानों पर रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा का विरोध करते-करते भगवान राम और माता सीता का विरोध करने लगी हैं। उन्हें भगवान से नफरत है क्योंकि अपने वोट बैंक को खुश करना है। उन्होंने कहा कि राम सिया का जो विरोधी है, उसे बैरी की तरह त्याग देना चाहिए।

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बंगाल में तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा तथा रोड शो किया। योगी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तो भगवान राम की घोर विरोधी हो गई हैं। वो कहती हैं कि मुझे राम नाम से ही नफरत है। हमारे यहां कहा गया है कि जो राम और माता सीता का प्रिय न हो, वो आपका कितना ही प्रिय क्यों न हो, ऐसे को बैरी की तरह भगा देना चाहिए। योगी ने कहा पश्चिम बंगाल के हावड़ा की धरती को बेहद पूज्यनीय माना जाता है। इसको भी ममता बनर्जी दूषित कर रही हैं। देश की गौरवशाली परंपरा वाली इस धरती को टीएमसी के गुंडों ने गुंडागर्दी और अराजकता की धरती बना दिया है। अब तो यहां परिवर्तन इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि ममता दीदी अब तक तो भाजपा का विरोध करती थीं लेकिन अब भगवान राम का भी विरोध करने लगी हैं।

हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का बंगाल में रविवार तथा सोमवार को भी प्रचार अभियान में रहने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह कई स्थानों पर जनसभा और रोड शो करेंगे।

सम्बंधित खबर

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win