20.2 C
Noida
Friday, January 24, 2025

Download App

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल, ममता पर साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क: प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण (Ramayan) में भगवान राम (lord Ram) की भूमिका निभाकर जन-जन में लोकप्रियता की नई परिभाषा गढ़ चुके अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) गुरूवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। अरुण गोविल ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं, जब पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal) में जयश्रीराम का नारा खूब गूंज रहा है।

Advt.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पश्चिम बंगाल की सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण गोविल ने जयश्रीराम नारे से नाराजगी जाहिर करने को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को राम नाम से एलर्जी हो गई है। यह कोई नारा नहीं है, यह उद्घोष है जिसको लेकर हम जीते हैं। गोविल ने कहा, “प्रभु श्रीराम तो सभी के हैं। पूरे विश्व के हैं। कुछ लोग समझने को तैयार नहीं हैं। उनको समझना होगा। राम हमारे आदर्श हैं। उनका क्यों विरोध करना चाहते हैं? ये राष्ट्र निर्माण के लिये घातक होगा। ये देश राम का देश है।”

Advt.

अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है, तब से राजनीति और नेतृत्व की परिभाषा बदली है। उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति के जरिए देश के लिए कुछ योगदान करना चाहते हैं। उन्हें एक मंच की तलाश थी, जो बीजेपी के रूप में पूरी हुई।

सम्बंधित खबर

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....